फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ.पिंकी जोवल ने बीस फरवरी की उपस्थिति के आधार पर मानदेय निर्गत करने के आदेश दिये हैं। जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में कहा कि होली मार्च माह के प्रारंभ में है। होली के त्योहार को देखते हुये निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी संविदा, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को फरवरी का मानदेय एवं आशा, आशा संगिनी के इनसेंटिव का भुगतान 20 फरवरी तक की उपस्थिति के आधार पर जारी करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दशा में बिल 25 फरवरी तक एसएनए पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें जिससे सभी कर्मियों को समय से मानदेय का भुगतान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.