भदोही, जून 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में बीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बॉयोमैट्रिक मशीन लगाए जाएंगे। बायोमैट्रिक मशीन लगने से चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर ही पीएचसी पहुंचेंगे। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मशीन से चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाप की लेटलतीफी पर अंकुश लगेगा। हाजिरी ऑनलाइन लगेगी तो स्वास्थ्यकर्मी समय से अस्पताल पहुंचेगे। इन केंद्रों पर रोजाना 1000 से 1200 की ओपीडी होती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीन लगाने की कवायद शुरू कर दी गई। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि अगस्त माह के पहले सप्ताह से ही बॉयोमैट्रिक मशीन लगना शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- डेढ़ माह में पांच झोलाछाप डाक्टरों पर केस दर्ज इससे अस्पताल देरी से आने वाले और समय से पहले चले जान...