मैनपुरी, मार्च 5 -- कुसमरा। न्याय की आस में पथराई आंखें और खाकी की चौखट पर माथा टेकता एक बेबस भाई, यह कहानी है कुसमरा क्षेत्र के एक गांव के उस परिवार की, जिसकी 16 वर्षीय लाड़ली बीती 15 फरवरी से लापता है। बीस दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की फाइलों में दर्ज यह मामला अब धूल फांक रहा है। किशोरी मेला देखने गई थी, पर घर नहीं लौटी। भाई ने नामजद तहरीर देकर अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई है। मामला कुसमरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बहन बीती 15 फरवरी को कुसमरा में मेला देखने गई थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की परंतु जानकारी नहीं हुई। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के अरुण पुत्र सर्वेश तिवारी ने बहला-फुसलाकर अगवा किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.