समस्तीपुर, फरवरी 4 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच 88 पर सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण धर्मकांटा के निकट मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनाथपुर वार्ड एक निवासी झरीलाल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिलीप सिंघियाघाट में ग्राहक सेवा केंद्र संचालन का काम करता था। केन्द्र का काम निपटाने के बाद मंगलवार की रात में किसी बर्थडे में शामिल होने के बाद सिंघियाघाट से बाइक से अपने घर शिवनाथपुर लौट रहा था। इसी दौरान धर्मकांटा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। चर्चा है कि अज्ञात वाहन उसे ठोकर मार कर तेजी से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल की ओर दौड़े। हालांकि तब तक वो दम तोड़ चुका था। मौत की खबर मिलते ही मृतक की मां गिरजा देवी सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.