लखनऊ, अप्रैल 9 -- मोहनलालगंज के गनियार के पास बुधवार की शाम बारिश के दौरान बिजली के तारों पर टहनियां आ गईं जिससे फाल्ट हो गया। जो बीस घंटे बाद दुरुस्त हो सकी। इस बीच लोग सोशल मीडिया में आक्रोश जताते रहे। बारिश के बाद कई फीडर दो तीन घंटे बंद रहे। उसी समय धनुवासांड फीडर की लाइन ब्रेक डाउन हो गई। बिजली कमचारियों ने डेहवा के पास से आगे की लाइन खोल कर छोड़ दिया। दिन भर कर्मचारी मेमौरा लाइन का फाल्ट दुरुस्त करने की बात कहकर मरम्मत करने नही पहुंचे। लोगों ने सोशल मीडिया में भी मैसेज वॉयरल करके आक्रोश जताया। गनियार, जंगलीखेड़ा, मरुई, भौंदरी सहित कई गांव में बिजली गुल रही। गनियार निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि दिन भर कर्मचारी मेमौरा लाइन दुरुस्त करने की बात कहकर गांव नही आये। बीस घंटे बाद सप्लाई शुरु हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...