कुशीनगर, अप्रैल 16 -- कुशीनगर। वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिले की ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई तेज हो गई है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 की ऑडिट में तमाम गड़बड़ियां पायी गयी हैं। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले सामने आये हैं। ऐसे विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों से डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने वसूली के आदेश जारी किये हैं। उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोषी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि वे दुरुपयोग की गई धनराशि का आधा भाग ग्राम निधि में जमा करें।पंचायतीराज विभाग द्वारा डीएम व सीडीओ को प्रस्तुत पत्रावली के अनुसार वर्ष 2023-24 में कुल 30 ग्राम पंचायतों के 31 ऑडिट आपत्तियों पर कार्रवाई शुरू की गई थी। बाद में ऑडिट विभाग ने बताया कि इनमें ...