प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से 26 फरवरी को दारागंज में आयोजित होने वाली मुगदर बारात की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बीस फरवरी को मठ मंदिरों से आने वाले मुगदर के साथ कृष्ण राव, ललई पहलवान व पं. राजाराम शास्त्री के आवास पर समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय पदाधिकारियों के साथ बुलावा देने के लिए जाएंगे। उसके बाद 22 को सभी मुगदर का शृंगार किया जाएगा और 25 को उसकी अंतिम शृंगार पूजा विधि विधान से की जाएगी। समिति की महिला पदाधिकारी पार्षद अनुपमा पांडेय की अगुवाई में काजल व शृंगार की रस्म निभाने का कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.