लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गांव-गांव बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई बीसी सखी योजना के मामले में यूपी देश में नंबर एक बन गया है। मध्य प्रदेश दूसरे और राजस्थान तीसरे नंबर पर है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 हजार महिलाएं गांवों में काम करते हुए न केवल ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि वे आत्म निर्भर बन रही हैं। ये महिलाएं औसतन 10 से 15 हजार रुपये कमा रही हैं। विभाग के मुताबिक कई बीसी सखियां महीने में औसतन 40 से 50 हजार रुपये तक भी कमाई कर रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला ने बताया कि योजना से महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन का रिकॉर्ड बना रहीं हैं। यह मॉडल ग्रामीण भारत में समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.