बिजनौर, मार्च 14 -- हल्दौर। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सात एवं तेरह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसके अंतिम दिन शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रतिभागियों का मूल्यांकन कराया, साथ ही बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित आईआईबीएफ की ऑनलाइन बीसी सखी परीक्षा भी संपन्न कराई गई। परीक्षा में शामिल सभी महिलाओं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। संस्थान निदेशक मनीष गौतम ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। रूबी, दीपा, विशाखा, हिना, सपना, कविता, कायनात, मोनिका चौहान, प्राची चौहान, लक्ष्मी देवी, ऊषा, ममता, अंजू, पूजा, बीना सहित कुल 59 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, बीमा, पेंशन, मार्केट सर्वे, प्रोजे...