मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को बीसी सखी जन कल्याण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में बीसी सखियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। बीसी सखी अनिता सिंह, प्रतिमा, अर्चना ने सरकार से तत्काल रुका हुआ मानदेय भुगतान करने और उन्हें नियमित रूप से 20000 प्रति माह मानदेय देने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने संबंधी शासनादेश को इसी माह लागू करने, बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कमीशन को स्पष्ट करने और किसी भी प्रकार की कटौती पर रोक लगाने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- बीसी सखी की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन इसके अतिरिक्त, बीसी सखियों ने उन्हें संविदा कर्मी का दर्जा देने, आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कवर करने और 20 लाख का बीमा...