बीसी त्रिपाठी बने ओवरऑल चैंपियन
रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा चैंबर भवन में आयोजित तीन दिवसीय रांची जिला चेस चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसी त्रिपाठी ओवरऑल चैंपियन बने। शीर्ष पांच खिलाड़ियों में बीसी त्रिपाठी के अलावा आदित्य कुमार झा, उजन मंडल, कबीर आदित्य आनंद और मो आसिफ शामिल रहे। बिरंचि सिन्हा को वेटरन प्लेयर, आयुष्मान राज को यंगेस्ट बॉय तथा शानवी सिन्हा को यंगेस्ट गर्ल का सम्मान प्राप्त हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक छवि रंजन एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो झारखंड में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अब तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.