धनबाद, अगस्त 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल कल्याण भवन (एचआरडी) में भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास से जुड़े प्रावधानों पर क्षमतावर्धन कार्यशाला मंगलवार को हुई। इसका उद्देश्य अधिकारियों में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से जुड़े वैधानिक प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित करना तथा अधिनियम के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बाजार मूल्य निर्धारण से जुड़े विभिन्न विधिक एवं व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों के 25 अधिकारियों ने भाग लिया। सेंटर फॉर मैनेजमेंट ऑफ लैंड एक्विजिशन, आरआर (सीएमएलएआरआर) की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ रेशमी नायर ने बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित प्रावधानों एवं उनके व्य...