बीसीसीएल में एमएसई वेंडर्स मीट का आयोजन
धनबाद, जून 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला भवन मुख्यालय में सोमवार को सामग्री प्रबंधन विभाग, बीसीसीएल की ओर से सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसई) वेंडर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी एवं उसके पात्र वेंडर्स/ठेकेदारों के बीच आपसी समन्वय एवं संवाद को सुदृढ़ करते हुए खरीद एवं भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सुचारू, त्वरित, पारदर्शी एवं बाधारहित बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बीसीसीएल की खरीद प्रणाली, भुगतान संबंधी नियमों एवं नवीनतम प्रावधानों की जानकारी साझा की गई, जिससे वेंडर्स इन प्रक्रियाओं से भली-भांति अवगत हो सकें और खरीद प्रणाली में उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष (सामग्री प्रबंधन) आनंद कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) आरके सिन्हा, महाप्रबंधक (ई एंड एम) आईपी सिंह, महाप्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.