धनबाद, जुलाई 10 -- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला खदानों की स्टार रेटिंग का परिणाम जारी किया गया। बीसीसीएल की मुनीडीह भूमिगत खदान को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। वहीं टाटा स्टील की सिजुआ कोलियरी और भेलाटांड़ अमलगमेटेड खदान को भी फाइव स्टार श्रेणी में जगह दी गई है। सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, उत्पादन, तकनीकी नवाचार तथा सतत खनन के मानकों पर स्टार रेटिंग दी जाती है। देश की 131 कोयला खदानों का मूल्यांकन किया गया है। बीसीसीएल की कुल 33 खदानों में एक को फाइव स्टार, दो को फोर स्टार, सात को थ्री स्टार, 13 को टू स्टार, एवं सात को वन स्टार मिला है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला कर्मियों की भविष्य निधि पर 7.6 प्रतिशत ब्याज दर तीन खदानों को स्टार रेटिंग में जगह नहीं मिली। ईसीएल की सिर्फ एक खदान को फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। वहीं सीसीएल की तीन खदा...