धनबाद, मई 1 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की उपस्थिति में गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता में उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में बीसीसीएल की ओर से रेलवे से डैमरेज शुल्क में छूट की मांग की गई। कोयला परिवहन क्षमता बढ़ाने, साइडिंग अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा परिचालन दक्षता में सुधार सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बीसीसीएल और एसईआर डीवीजन के सभी वरीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे। बीसीसीएल की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में साइडिंग्स के माध्यम से रेक लोडिंग प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल 2026 (28 अप्रैल तक) के आंकड़ों में भी कमी परिलक्षित हुई, जिसका प्रमुख कारण मानसून के दौरान भारी वर्षा, भूमि अधिग...