धनबाद, मार्च 11 -- वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (वीप्स) बीसीसीएल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में अधिकार, समानता, सशक्तीकरण सभी महिलाओं एवं लड़कियों के लिए विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने की। इस अवसर पर आईआईटी आईएसएम के ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज विभाग की प्रोफेसर रजनी सिंह अतिथि वक्ता थीं। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक-तकनीकी (परियोजना एवं योजना) निलाद्री रॉय, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार सहित दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया, रंजना सिं...