धनबाद, अप्रैल 24 -- बीसीसीएल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल 2026 से जून 2026) के लिए पावर सेक्टर के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए प्रदर्शन प्रोत्साहन में छूट तथा नकद छूट प्रदान करने की घोषणा की है। यह सुविधा उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं पर लागू होगी, जिनके साथ बीसीसीएल का फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट सहित फ्लेक्सी-लिंकेज प्रावधान है। यह छूट कोयले के वास्तविक उठाव (रेल, रोड व आरसीएआर माध्यमों से) के आधार पर निर्धारित की जाएगी और इसे निर्धारित तिमाही मात्रा के अनुपात में विभिन्न स्लैब्स में लागू किया जाएगा। बीसीसीएल ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए रेल मार्ग से अधिकतम परिवहन करें तथा सड़क व आरसीआर माध्यमों से भी पर्याप्त मात्रा में कोयला उठाव सुनिश्चित करें।इस पहल का उद्देश्य कोयले की आपूर्त...