धनबाद, जुलाई 18 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार पांडा के बीच दिल्ली में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में दोनों केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) के मध्य सहयोग एवं रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान बीसीसीएल एवं सेल के मध्य वर्षों से स्थापित सहयोगात्मक संबंधों को और सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। सेल को उच्च गुणवत्ता वाले कोकिंग कोयले की विश्वसनीय एवं निर्बाध आपूर्ति जारी रखने, परिचालन समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा देश के इस्पात क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।चर्चा के दौरान दोनों कंपनियों के बीच परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथ...