बीसीसीएल की परियोजनाओं में कैंटीन खुले : बीएमएस
धनबाद, जून 1 -- धनबाद। बीसीसीएल की सभी परियोजनाओं में कैंटीन खुले। मजदूरों को खानपान के लिए बहुत परेशान रहना पड़ता है। प्रोजेक्ट के आसपास के कुछ निजी दुकानों में मनमाना पैसा लिया जाता है। इतना ही नहीं, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ भी नहीं मिलता। इससे मजदूरों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है। यह मांग बीसीसीएल सीएमडी से कल्याण समिति के सदस्य सह बीएमएस नेता केके सिंह ने ज्ञापन देकर की है। केके सिंह ने ज्ञापन में लिखा है कि अन्य कंपनियां की तरह बीसीसीएल भी परियोजनाओं और आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में कैंटीन की व्यवस्था करे, जहां उचित दर पर खाने पीने की व्यवस्था हो। यह भी पढ़ें- पंडवा में हिन्द मजदूर सभा के कार्यालय का उदघाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.