धनबाद, मार्च 14 -- भौरा, प्रतिनिधि। सुग्रीवा विश्वविद्यालय, बाली इंडोनेशिया में पिछले दिनों आयोजित भव्य समारोह में धनबाद सुदामडीह के कवि सह बीसीसीएल कर्मी पंकज कुमार दुबे को उनकी कविता पर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार सुग्रीवा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान दिया गया। सुग्रीवा विश्वविद्यालय बाली, इंडोनेशिया में स्थित एक ऐसा विश्वविद्यालय है जो भारतीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पंकज को मिले सम्मान पर पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित भू संपदा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि पंकज ने अपने काव्य पाठ से बीसीसीएल परिवार सहित भारत का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...