बोकारो, मई 5 -- दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी कार्यालय के लिपिक सहदेव कुमार बाउरी का केंद्रीय अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान निधन होने के बाद कोलियरी कर्मियों, ट्रेड यूनियन के नेताओं और परिजनों द्वारा आश्रित को नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार को कार्यालय के समीप शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन की जानकारी बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक अभिराज शेखर, एरिया मेनेजर प्रशासनिक हेमंत कुमार हेन्ना और दामोदा पीओ विजय कुमार सिंह द्वारा मृतक के आश्रित पुत्र मृत्युंजय कुमार बाउरी को प्रोविजनल नियोजन देने के पश्चात शव को उठाया गया। मालूम हो कि सहदेव कुमार बाउरी गत 17 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान बीमार हो गए थे। कार्यालय के सहकर्मी और परिजनों द्वारा इलाज के लिए केन्द्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया ...