धनबाद, अक्टूबर 25 -- बीसीसीएल में कार्यरत गैर-अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों को कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों में स्थानांतरण का अवसर दिया गया है। प्रबंधन ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार स्वेच्छा से दूसरी कंपनी में जाने के इच्छुक कर्मचारी 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में कर्मचारियों को अपनी पसंद की दो अनुषंगी कंपनियों के नाम वरीयता क्रम में दर्ज करने होंगे। प्रबंधन संबंधित अनुषंगी कंपनी से स्थानांतरण के लिए अनुरोध करेगा। संबंधित कंपनी से अनुमति मिलने के बाद ही आवेदन पर आगे कार्रवाई होगी। केवल आवेदन से स्थानांतरण सुनिश्चित नहीं होगा।सभी महाप्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सूचना को प्रमुख स्थानों पर प्रद...