धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद। बीसीसीएल अधिकारियों को मंगलवार को पीआरपी का भुगतान कर दिया गया है। ई-1 से ई-7 ग्रेड तक के अधिकारियों को भुगतान हो गया है। ई-8 ग्रेड के अधिकारियों का भुगतान मंगलवार को नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आयकर कटौती कर न्यूनतम एक लाख 25 हजार रुपये से अधिकतम सात लाख रुपये तक पीआरपी का भुगतान किया गया है। ई-5 तक के अधिकारियों को दो लाख रुपए तक पीआरपी मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...