बीसीसीएलकर्मी के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन मिला
धनबाद, जून 16 -- सिंदुआरटांड़ निवासी बीसीसीएलकर्मी शंकर मिस्त्री (52) के निधन के बाद उनके पुत्र राहुल शर्मा को अनुकंपा के आधार पर अस्थायी (प्रोविजनल) नियोजन प्रदान किया गया। सोमवार को बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की मौजूदगी में क्षेत्रीय प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में नियोजन देने पर सहमति बनी। इसके बाद विधायक, जीएम केके सिंह तथा यूनियन प्रतिनिधियों ने राहुल शर्मा को नियोजन पत्र सौंपा। मौके पर संयुक्त मोर्चा के जेके झा, संतोष गोराई, मंगल हेम्ब्रम, नवल किशोर महतो, एनएनडी पांडे, अमरेंद्र कुमार, देवानंद राजभर, संजय कुमार सिंह, देवनाथ चौहान, उमाकांत राय, मो. मंसूर अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.