धनबाद, मई 31 -- बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की दमोदा कोलियरी में ईपी फिटर पद पर कार्यरत कर्मी कंगरू पोलाई (59) का निधन शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित विवेकानंद अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनका आवास मुराईडीह कॉलोनी में था, जबकि पैतृक घर ओडिशा के गंजाम जिला में नरेंद्रपुर गांव है। जानकारी के अनुसार कंगरू पोलाई 21 मई 2026 को सामान्य पाली में ड्यूटी पर आए थे। यह भी पढ़ें- दामोदा में फीटर की इलाज के दौरान मौत, पुत्र को नियुक्ति पत्रकर्मचारी की तबीयत बिगड़ने की घटना ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन किसी तरह कार्य पूरा कर घर लौटे। रात में तबीयत ज्यादा खराब होने पर अगले दिन उन्हें केंद्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए 24 मई को विवेकानंद अस्पताल, दुर्गापुर रेफर किया गया, जहां इलाज के क्रम में 29 मई की रा...