धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद क्रिकेट संघ को उस समय एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई, जब यहां की दो लड़कियों का चयन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए हुआ। अंडर-19 गर्ल्स एलीट कैंप के लिए झारखंड से कुल सात लड़कियां चुनी गईं, जिसमें धनबाद की नेहा कुमारी साव और वृष्टि कुमारी के नाम हैं। झारखंड से इस कैंप के लिए प्रियंका लूथरा, भूमिका, गुरलीन कौर, कुमारी पलक और आरुषि कुमारी भी चुनी गई हैं। बीसीसीआई के इस कैंप के लिए पूरे देश से कुल 60 क्रिकेटरों को चुना गया है। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि धनबाद में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में डीसीए अपनी सारी ताकत लगा रहा है। इससे पहले धनबाद की ही अनंदिता किशोर विश्व कप और एशिया कप में भारत अंडर-19 टीम की सदस्य चुनी जा चुकी ह...