बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- शहर के अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में शनिवार को लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजलीघर पर चार नई वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलने के कार्य के चलते सुबह करीब 11 बजे से रात करीब 8 बजे तक आपूर्ति ठप रही। लगभग 10 घंटे तक बिजली न आने से गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजलीघर पर चले मरम्मत कार्य के कारण शहर के मुख्य और व्यस्त इलाकों में सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। जिसमें कालाआम, कचहरी रोड, अस्पताल रोड समेत अंसारी रोड से जुड़े अन्य मोहल्ले में सप्लाई बाधित रही। शाम करीब 8 बजे वापस लौटी, जिसके बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित रहा।जेई अभिषेक द्विवेदी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.