बीसीकेयू ने गिद्दी में शहादत सभा का आयोजन किया
रामगढ़, सितम्बर 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बीसीकेयू और भाकपा माले ने संयुक्त रुप से सोमवार को गिद्दी में लालमोहन बेदिया के शहादत सभा का आयोजन किया। सर्वप्रथम में पार्टी नेता आरडी मांझी, राजेंद्र गोप, बसंत कुमार, पच्चू राणा आदि ने लालमोहन बेदिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पहले भाकपा माले और बीसीकेयू के कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में टेहराटांड़ से गिद्दी चौक पहुंचे। जहां पार्टी नेता देवचंद महतो ने झंडोतोलन किया। फिर उपस्थित पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने मौन रख कर शोक प्रकट किया।इसके बाद सुंदरलाल बेदिया की अध्यक्षता में सभा की गई। सभा को पार्टी और यूनियन के नेताओं ने संबोधित करते हुए लालमोहन बेदिया के उदेश्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 35वीं स्मरण सभा में सीपीआई ने सोम मरांडी को किया याद इस अवसर पर अमृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.