बीसीकेयू के संस्थापक सदस्य गुणवंत राय मेहता के निधन पर शोक
धनबाद, जून 13 -- अलकडीहा। सीपीआई (एम) जिला कमेटी के वरिष्ठ नेता व बीसीकेयू के संस्थापक सदस्य गुणवंत राय मेहता (76)का निधन गुरुवार को एसएनएमएसीएच में इलाज के दौरान हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शुक्रवार को लोदना दुर्गा मंदिर क्लब में सीपीआई (एम) झरिया लोकल कमेटी की ओर से श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी साथियों ने शोक संवेदना प्रकट किया। शोक सभा में राज्य कमेटी के सदस्य राम कृष्णा पासवान, नारायण चक्रवर्ती, भगवान दास, नौशाद अंसारी, जीतेंद्र निषाद, प्रजा पासवान, नीरज पासवान, शंकर पासवान, विनोद पासवान, आनंदी पासवान, हेमंत बाउरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.