पूर्णिया, फरवरी 6 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड सहकारिता अधिकारी साजिद अली ने गुरुवार को बीआरसी भवन में अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर योगदान दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त बीईओ संगीत कुमारी से प्रभार लिया। प्रभार लेने के बाद प्रभारी शिक्षा अधिकारी साजिद अली ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसको लेकर वे कार्य योजना तैयार करते हुए लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका फोकस उन बच्चों पर अधिक रहेगा जो किसी कारण से स्कूली शिक्षा से दूर हैं । ऐसे बच्चों व उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें स्कूल से जोड़ा जायेगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानों से स्कूल की समय सारिणी के अनुसार विद्यालय का संचालन करने को कहा है जबकि सभी शिक्षकों से नियमित स्कूल आने और छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.