आरा, मार्च 15 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीसीए सेमेस्टर वन सत्र 2025-28 की परीक्षा को लेकर प्रोग्राम जारी कर दिया है। बीसीए सेमेस्टर वन की परीक्षा 24 मार्च से एक अप्रैल तक होगी। यह परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में ली जाएगी। परीक्षा को लेकर चारों जिले में केंद्र बनाये गये हैं। आरा के सभी बीसीए पाठ्यक्रम संचालित कॉलेजों का केंद्र जगजीवन कॉलेज आरा, बक्सर में सीमा कुमारी कॉलेज इटाढ़ी बक्सर, भभुआ में बीजी कॉलेज और रोहतास जिले के कॉलेजों का केंद्र रोहतास महिला कॉलेज सासाराम को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.