कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कटिहार ने रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कटिहार ने पहली बार खिताब जीता है l इस जीत पर खेल प्रेमियों और खिलाडियों ने खुशी का इजहार करते हुए टीम को बधाई दी है l मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कटिहार ने 231 रन का लक्ष्य 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली कटिहार की टीम के सामने बेगूसराय ने 48 ओवर में 230 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कटिहार की ओर से गेंदबाजी में खालिद आलम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.