खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ ने बीसीए वन डे मेंस क्रिकेट ट्रॉफी 2026 के लिए खगड़िया जिला पुरुष क्रिकेट टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बेगूसराय में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार खगड़िया की टीम अपना पहला मुकाबला 27 फरवरी को सहरसा के विरुद्ध खेलेगी। टीम चयन के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: भरत (कप्तान), हर्षित आनंद (उपकप्तान एवं विकेट कीपर), कुंदन निषाद, गोलू कुमार, आदित्य खुशी, साजन, हेमंत हिमांशु, विश्वप्रिया, राजा विशाल, विश्वजीत गोपाला, सूरज कुमार, विश्वजीत कुमार, सचिन तोमर, प्रिंस कुमार एवं अजय कुमार शामिल किए गए। सहयोगी स्टाफ: रजनीश कुमार (मै...