दरभंगा, मई 2 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में स्ववित्त पोषित योजना अंतर्गत तीन वर्षीय बीसीए पाठ्यक्रम के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता मिलने के बाद सत्र 2026-29 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस सत्र में नामांकन के लिए 20 मई तक आवेदन जमा लिए जाएंगे। प्रधानाचार्य सह पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम पर आधारित इस तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। नामांकन के लिए 30 जून को होने वाली लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर तीन जुलाई को मेधा सूची प्रकाशित कर नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- बीसीए में नामांकन के लिए आवेदन 20 तक नामांकन की प्रक्रिया छह से 14 जुलाई के बीच चलेगी तथा इस सत्र का वर्...