कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले अंडर 19 व अंडर 16 आयु के पुरूष वर्ग के खिलाड़ी सात फरवरी तक बीसीए पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। कटिहार डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक जावेद आलम ने बताया कि पूर्व में पांच फरवरी ही अंतिम तिथि थी। होली को लेकर बीसीए द्वारा पंजीयन की तिथि सात फरवरी तक बढ़ाई गई। ओपन ट्रायल एवं चयन के लिए खिलाड़ी अपना पंजीयन करा सकते हैं। खिलाड़ी सात फरवरी को दोपहर बाद दो बजे से अपराह्न पांच बजे तक महेश्वरी एकेडमी मैदान में ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ी ही ट्रायल में आ सकते हैं। संयोजक ने बताया कि पंजीकृत खिलाड़ियों को ही बीसीए द्वारा आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिल ...