कानपुर, मार्च 25 -- बीसीए छात्र की हादसे में हुई मौत के मामले में अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से जेसीबी चालक को जमानत मिल गई। भौती स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। बता दें कि भौती स्थित इंजीनियिरंग कॉलेज में 23 फरवरी 2026 की शाम पांच बजे छुट्टी होने के बाद बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रखर सिंह दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान वह सामने खड़ी जेसीबी से टकरा गया था, इसमें छात्र की मौत हो गई। इस मामले में जेसीबी चालक आरोपी सुजीत कुमार को पकड़ा गया था। अधिवक्ता अभिनव मिश्रा व आयुष तिवारी ने बताया कि न्यायालय ने सुजीत को 20-20 हजार के दो बंधपत्रों पर रिहा करने के आदेश कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.