भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में मुख्य द्वार से भीतर के हिस्से में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मुख्य द्वार के दरवाजे को हटा दिया गया है। साथ ही मुख्य द्वार में प्रवेश करने के बाद सड़क किनारे फ्लाई ऐश भराई कराई गई है। कॉलेज के सामने पेड़ों के चारों और कंक्रीट का गोलंबर तैयार कराया जा रहा है, जहां विद्यार्थी और उनके अभिभावक आसानी से बैठ सकते हैं। इसके अलावा परिसर के कई हिस्सों में बेकार पड़े जर्जर निर्माणों को ढहा दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजू मूलचंद तुगनायत ने कहा कि कॉलेज के हॉस्टल वाले हिस्से में कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। वहां समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही कॉलेज के पिछले हिस्से से कॉलेज परिसर में अक्सर असामाजिक तत्वों के आ...