भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में ड्रोन तकनीकी पर आधारित 40 घंटे के छह दिवसीय बूटकैंप की शुरुआत सोमवार को हुई। बूटकैंप 11 जुलाई तक आयोजित होगा। यह आयोजन बीसीई के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सी-डैक, पटना के सहयोग से हो रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू मूलचंद तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक कृषि, रक्षा, आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, निगरानी तथा औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से उपयोग में लाई जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और नई तकनीकों को सीखकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान ...