भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन (एनबीए) से मूल्यांकन होना था। 11 से 13 सितंबर तक यह प्रक्रिया की जाती, लेकिन बाढ़ के कारण मूल्यांकन पर ग्रहण लग गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से बीसीई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से एनबीए को अवगत करा दिया है। बाढ़ की स्थिति फोटो और वीडियो के माध्यम से दे दी गई है। साथ ही मूल्यांकन के लिए तिथि विस्तारित कर जनवरी में कराने का आग्रह किया है, ताकि सुचारू रूप से व्यवस्थाएं हो सके। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि एनबीए मूल्यांकन की हर स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, इंजीनियरिंग कॉलेज और TMB यूनिवर्सिटी में घुसा पानी; हॉस्टल खाली इससे कॉल...