पटना, जनवरी 28 -- बीसीई-एनआईटी पटना का पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह एक फरवरी को होगा। समारोह में पूर्ववर्ती छात्र के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। समारोह की तैयारी शुरू हो गयी है। पूर्ववर्ती छात्रों के लिए कई तरह के आयोजन भी होंगे। समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार ने बुधवार को एनआईटी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. टी. प्रसाद और इंजीनियर रवि शंकर सिन्हा आमंत्रित किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार ने जानकारी दी कि इस अवसर पर विभिन्न बैचों के अभियंताओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 1966, 1970, 1980 तथा 1996 बैच के अभियंताओं को क्रमशः डायमंड जुबली, गोल्डन जुबली, रूबी जुबली एवं सिल्वर जुबली सदस्य के रूप में सम्...