सीवान, जून 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 के नर्सिंग पाठ्यक्रम के परिणाम में मखदूम सराय तुरहा टोली निवासी राजेश कुमार के पुत्र राहुल राज ने इबीसी श्रेणी में पूरे बिहार में 74वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाई देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राहुल ने बताया कि उनका लक्ष्य मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने नर्सिंग कोर्स का चयन किया। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रयास में ही बीसीईसीई नर्सिंग परीक्षा में इबीसी श्रेणी में बिहार स्तर पर 74वीं रैंक प्राप्त हुई है। राहुल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते...