भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) के तत्वावधान में जिले के 18 केंद्रों पर शनिवार से डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। 23 मई को परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा दोपहर 1.15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र मारवाड़ी पाठशाला, उर्दू बालिका इंटर स्कूल समेत अन्य केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। वहीं रविवार को भी दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगा। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 4.15 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- 17 परीक्षा केन्द्रों पर 23 व 24 मई को होगी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा यह भी पढ़ें- परीक्षार्थियों को ...