नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को कानून एवं न्याय मंत्री मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान देश भर के वकीलों को प्रभावित करने वाली कल्याणकारी पहलों, कानूनी सुरक्षा उपायों और सुधारों पर चर्चा की गई। मिश्रा ने कहा कि वकीलों और उनके परिवारों के लिए बीमा और मेडिक्लेम सुविधाओं, प्रस्तावित एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की स्थिति और एडवोकेट्स एक्ट में कुछ संशोधनों पर बात हुई। कहा कि 'एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट' को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उम्मीद है कि इसे आगामी सत्र में संसद में पेश किया जाएगा। 2025 में अच्छी संख्या में जजों की नियुक्तियां हुईं मंत्री मेघवाल ने कहा कि 2025 में अच्छी संख्या में जजों की नियुक्तियां की गईं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र...