बीसीआई अध्यक्ष के समर्थन में आगे आया बिहार स्टेट बार काउंसिल
पटना, अगस्त 26 -- बिहार स्टेट बार काउंसिल की बुधवार को हुई जनरल बॉडी की बैठक में बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है। काउंसिल ने विधि छात्रों से जुड़े विवाद पर बीसीआई अध्यक्ष की ओर से जताए गए खेद और आदेश वापस लेने के कार्रवाई को सही करार दिया है। जनरल बॉडी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि विधि छात्रों से जुड़े कुछ पत्राचार को लेकर हाल में जो विवाद उत्पन्न हुआ था, उस पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस मामले में बीसीआई अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए विधि छात्रों को हुई किसी भी प्रकार की तकलीफ के लिए माफी मांगी थी। बिहार स्टेट बार काउंसिल ने कहा कि बार के सदस्यों, जिसमें युवा साथी भी शामिल हैं को अपनी बातें और चिंताएं व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। साथ ही मतभेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.