पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- पिथौरागढ़। सीमांत के बीसाबजेड़ के युवाओं ने शिवरात्रि से पूर्व भौंरी में स्थित बुद्देश्वर शिवालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने मंदिर परिसर में उगी घास को साफ कर मंदिर में रंग पुताई की। स्थानीय सूरज चंद ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इस दौरान जितेन्द्र चंद, प्रकाश तिवारी, मोहन चंद, रोहित, मानस, अभिषेक, विनोद, उमेश, करन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...