पीलीभीत, मार्च 6 -- बीसलपुर। होली पर चौपाई टोलियों के साथ लोग नृत्य करते हुए चले। बाजार कटरा में नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश चंद्र मित्तल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विष्णु कुमार गोयल, अली हसन अंसारी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। मोहल्ला दुवे में विधायक विवेक वर्मा के कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। बाला देवी रोशन लाल कॉलेज आफ हायर एजुकेशन महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. रत्नेश गंगवार की मौजूदगी में होली मिलन उत्सव आयोजित हुआ। नगर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी यह पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.