बीसलपुर में लोगों को जाम से नहीं मिली निजात
पीलीभीत, अप्रैल 10 -- बीसलपुर। एसडीएम के निर्देश पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद फिर से जाम की परेशानियां होने लगी हैं। बीसलपुर में नगर पालिका गेट से ईदगाह चौराहे तक अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। जिसके कारण जाम लगा रहता है और अधिकारियों की गाड़ियां व एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। दो दिन पूर्व एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने तहसील गेट के सामने खड़ी बाइकों को पंचर करा दिया था और पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने पुलिस की मद्द से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद अतिक्रमण फिर हो गया। जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.