बीसलपुर में पशु चिकित्साधिकारी ने शराब पीकर दौड़ाई कार
पीलीभीत, जून 24 -- बीसलपुर। बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर पशु चिकित्साधिकारी ने शराब पीकर ऐसी गाड़ी दौड़ाई की कि बच्ची और एक युवक गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। इसके बाद गाड़ी डीसीएम से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी पुलिस चौकी के पास बंद हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ के आक्रोश को देखते हुये पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। नशे में पशु चिकित्साधिकारी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया जहां अल्कोहल की पुष्टि की गयी। बड़ागांव पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी अमित सिंह निजी कार से शाहजहांपुर पीलीभीत मार्ग पर थे। उनकी तेज रफ्तार कार से ईदगाह चौराहे पर जब एक बच्ची चपेट में आकर घायल हो गई। उसके बाद कार को लेकर भागते समय सिंघइया मार्ग के निकट मोहल्ला ग्यासपुर के रेहान अहमद की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे रेहान घायल हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.