पीलीभीत, फरवरी 10 -- बीसलपुर। मौसम में बदलाव होते ही सरकारी अस्पताल में दवा लेने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों को पूरे पूरे दिन लाइन में लगकर डाक्टर से दवा लिखवानी पड़ रही है। कई मरीज बिना दवा लिये ही घर वापस चले जाते हैं। बीसलपुर सरकारी अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इस समय तेज धूप निकलने व मौसम में बदलाव आने के बाद बीमारियों ने पैर पसार लिये हैं। अस्पताल में दवा लेने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पताल में कुल दो ही डाक्टर मौजूद हैं। जिसके कारण लोगों को दवा लिखवाने के लिए एक ही डाक्टर के पास लाइन में लगना पड़ रहा है। कई मरीज भीड़ देखकर बिना दवा लिये ही घर वापस जा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती न होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मेडिकल करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.