पीलीभीत, मार्च 20 -- बीसलपुर। पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस ने एक सूचना पर कटना नदी के किनारे पूरनपुर से की गई चोरी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूरनपुर के गांव नरायनपुर कस्बा निवासी शिवम गुप्ता की गणपति मेगा बेल्डर्स कंपनी से सामान चोरी कर लिया गया था। जिसका मुकदमा दर्ज किया गया। बीसलपुर पुलिस को किसी मुखबर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कटना नदी के किनारे बोरी लेकर खड़ा है। पुलिस ने मुखबर की सूचना पर शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव ब्रिसिंगपुर निवासी घनश्याम पुत्र रामचंद्र वर्मा को दबोचकर उसके पास से सलूज वाल, एयर वाल, हैंडिल आदि चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.